सालों के संघर्ष के बाद रामलला को उनके जन्मस्थान पर अधिकार मिला और आज उसी जन्म स्थान पर रामलला के जन्म दिन को बड़े दिव्य तरीके से मनाया गया।
ऐसे हुआ रामलला का सूर्य अभिषेक
12:16 मिनट पर घंटों, घड़ियालों और जय श्री राम के जयघोष के साथ रामलला के मस्तक का सूर्य अभिषेक हुआ। सूर्य की किरणों ने रामलला के ललाट पे लगभग 5 मिनट तक अभिषेक किया। जन्मोत्सव पर रामलला सूर्य की किरणों की तरह ही दमकते दिखाई दिए और जैसे ही सूर्यवंशी रामलला की ललाट पर सूर्य की किरणें पड़ी तो उनकी आभा की दमक दोगुनी हो गई।
यहां देखें रामलला के सूर्य तिलक का वीडियो
देश में हर्ष उल्लास का माहौल
रामलला के जन्मोत्सव पर अयोध्या में बधाई गीत गुंजने लगे। इस बार रामलला अपने जन्मोत्सव पर अपने दिव्य मंदिर में विराजमान हैं। इस बात से आज अयोध्या के साथ ही पूरे देश में हर्ष उल्लास का माहौल है।
