ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है। जिसमें सभी राशियों का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। यहां पढ़ें अपना दैनिक राशिफल
मेष : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। बड़ों के साथ आदर और सम्मान बनाए रखें। सामाजिक मामलों को आप मिलजुलकर सुलझाएंगे। महत्वपूर्ण कार्य गति पकड़ेंगे। भाईचारे की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आपको एक के बाद एक शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आप यदि किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाएंगे, तो वह आपके लिए अच्छा रहेगी। आपके करीबी भी आपकी बातों से खुश रहेंगे। आपको किसी पुरानी गलती को लेकर पछतावा हो सकता है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका रुका हुआ काम पूरा होगा।
वृष : कुछ समय आत्म चिंतन में भी व्यतीत करें। इससे आपको कोई निर्णय लेने में सहायता मिलेगी। दुविधा होने पर परिवार का सहयोग निर्णय लेने में मदद करेगा। किसी प्रिय मित्र से भी मुलाकात होगी। निवेश संबंधी कार्य में गलती हो सकती है। इसलिए जल्दबाजी और लापरवाही न करें। किसी पड़ोसी की मुश्किल समय में मदद करें। व्यवसायिक कार्यप्रणाली में सुधार होगा। कार्य की प्रगति के कुछ महत्वपूर्ण अवसर मिल सकते हैं। मन मुताबिक कार्य मिलेगा। परिवार का आपस में स्नेह और प्यार बना रहेगा। मनोरंजन में समय व्यतीत होगा।
मिथुन : आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आपको वाणी और व्यवहार में मधुरता बनी रहेगी। आप जीवन स्तर को बेहतर बनाने की कोशिश में लगे रहेंगे। आपको परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपके घर किसी सरप्राइज पार्टी का आयोजन हो सकता है। मित्रों के साथ किसी यात्रा पर जाने के प्लानिंग कर सकते हैं। धन धान्य में वृद्धि होगी। आपको माताजी से किए वादे को समय रहते पूरा करना होगा नहीं तो समस्या हो सकती है।
कर्क : आप हर कार्य ठीक से करेंगे। अच्छे परिणाम भी प्राप्त होंगे। अपने व्यक्तित्व को निखारने में ध्यान दें। उम्मीदें और सपने साकार करने के लिए उत्तम समय है। इसका सदुपयोग करें। पारिवारिक वातावरण में अशांति रहेगी। भाइयों के साथ तालमेल कमजोर हो सकता है। आय के साथ-साथ खर्चों की भी अधिकता रहेगी। कोई अनुचित काम न करें। व्यापार की छोटी से छोटी बात पर ध्यान दें। मेहनत से अपने काम को उचित अंजाम दे पाएंगे। नौकरी करने वाले लोगों के ऊपर कोई विशेष दायित्व आ सकता है। घर में किसी बच्चे की किलकारी संबंधी शुभ सूचना मिल सकती है।
सिंह : आज का दिन आपके लिए बहुत ही सूझ बूझ से काम करने के लिए रहेगा। आप कार्यक्षेत्र में किसी बात को लेकर जल्दबाजी न दिखाएं और उचित अवसर पर पूरा ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में आप कुछ नई तकनीकों को अपनाकर अपने व्यापार को बेहतर बनाने की कोशिश में लगे रहेंगे। आपको आर्थिक मामलों में धैर्य बनाए रखना होगा। त्याग व सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। रिश्तों का सम्मान करें। आप अपनी आय और व्यय के लिए बजट बनाकर चले, तो आपके लिए अच्छा रहेगा।
कन्या : व्यस्ततम दिनचर्या रहेगी। साथ ही मित्रों और संबंधियों के साथ संपर्क बना रहेगा। फाइनेंस संबंधी कार्यों को आज निपटाने का प्रयास करें। रुका हुआ या उधार दिया हुआ पैसा वापस आने की संभावना है। जमीन-जायदाद संबंधी कोई दिक्कत चल रही है तो ये समय बहुत ही सूझबूझ से व्यतीत करने का है। अपनी योजनाओं पर सोच-विचार करके ही उस पर कार्य करें। गुस्सा और ईगो की वजह से स्थिति बिगड़ सकती है। पति-पत्नी के बीच आपसी सामंजस्य बना रहेगा। एक-दूसरे से ज्यादा उम्मीद रखने की बजाय अपने स्वभाव में बदलाव करना जरूरी है। प्रेम संबंध मजबूत होंगे।
तुला : दिन की शुरुआत किसी सुखद समाचार से होगी। योजनाबद्ध तरीके से अपने कार्यों को संपन्न करें। अपने संपर्कों को बढ़ाएं। निश्चित ही आपको सफलता मिलेगी। व्यक्तिगत और आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। कोई भी काम करते समय लापरवाही न करें। दूसरों की बातों में न आकर अपने निर्णय को प्राथमिकता दें। संतान से संबंधित काम बाधा आ सकती है। अपने निकट संबंधियों के साथ रिश्तों में मधुरता रखें।
व्यवसाय संबंधी खास निर्णय लेते समय किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लें। नकारात्मक बातें नजरअंदाज करें।
वृश्चिक : आप हर कार्य ठीक से करेंगे। अच्छे परिणाम भी प्राप्त होंगे। अपने व्यक्तित्व को निखारने में ध्यान दें। उम्मीदें और सपने साकार करने के लिए उत्तम समय है। इसका सदुपयोग करें। पारिवारिक वातावरण में अशांति रहेगी। भाइयों के साथ तालमेल कमजोर हो सकता है। आय के साथ-साथ खर्चों की भी अधिकता रहेगी। कोई अनुचित काम न करें। मार्केटिंग और जनसंपर्क का दायरा बढ़ाएं। व्यापार की छोटी से छोटी बात पर ध्यान दें। मेहनत से अपने काम को उचित अंजाम दे पाएंगे। नौकरी करने वाले लोगों के ऊपर कोई विशेष दायित्व आ सकता है।
धनु : आज का दिन आपके लिए पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में अच्छा रहने वाला है। आप किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित हो सकते हैं। आपकी सुख सुविधा बढ़ेंगी, जिसे देखकर आपको खुशी होगी और आप कुछ नये लोगों से भी मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। यदि आप किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित हो, तो उसमें अपनी बात लोगों के सामने अवश्य रखें। मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। किसी सरकारी योजना में धन लगाना आपके लिए बेहतर रहेगा।
मकर : आज खास लोगों के साथ कई तरह के विषयों पर बातचीत होगी और काफी सकारात्मक भी रहेगी। मीडिया और ऑनलाइन गतिविधियों पर भी ध्यान दें। रचनात्मक और मन मुताबिक कार्य में समय व्यतीत करने से प्रसन्नता मिलेगी। ग्रह स्थिति बेहतर बनी हुई है। इस समय मार्केटिंग और प्रमोशन पर अधिक ध्यान देना होगा। रियल स्टेट से जुड़े बिजनेस में मुनाफा होगा। जॉब में चल रही परेशानियां रहेगी। सही समय का इंतजार करें। परिवार के आपसी संबंध सुखद और सहयोगात्मक रहेंगे। किसी पुराने मित्र के मिलने से यादें ताजा होंगी।
कुंभ : ग्रह स्थिति सकारात्मक रहेगी। व्यक्तिगत कार्यों से संबंधित फैसला बेहतर साबित होगा। किसी संबंधी के आने से परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। किसी समस्या का समाधान होगा। अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन की अवहेलना न करें। अचानक ही कुछ ऐसा खर्चा सामने आ सकता है, जिसमें कटौती करना संभव नहीं होगा। इस समय धैर्य रखें। अपनी उपलब्धियों का दूसरों के सामने ज्यादा बखान न करें। इससे धोखा मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आप अपनी मेहनत और काबिलियत से उचित व्यवस्था बना लेंगे। बदलाव संबंधी योजनाओं पर कार्य होगा। कर्मचारियों के साथ उचित तालमेल बनाकर रखें।
मीन : आज का दिन आपके लिए सुख समृद्धि को बढ़ाने वाला रहेगा। आपको आवेश में आकर कोई निर्णय लेने से बचना होगा। आप अपनी परंपराओं पर पूरा ध्यान देंगे और निजी जीवन में चल रही समस्याओं से आपको काफी हद तक छुटकारा मिलेगा। आपका किसी नए मकान और दुकान आदि की खरीदारी का सपना भी पूरा हो सकता है, जिसमें आपको अपने भाइयों से मदद लेनी पड़ सकती है। रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी और किसी की सलाह पर आपको चलना अच्छा रहेगा। वरिष्ठ सदस्यों से किसी बात को लेकर जिद ना दिखाएं, नहीं तो उन्हें आपकी कोई बात बुरी लग सकती है।
