सीएम धामी ने किया पांचों लोकसभा सीटों के लिए भाजपा चुनाव कार्यालय का शुभारंभ, तैयारियां तेज

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को परेड ग्राउंड स्थित महानगर पार्टी कार्यालय में उत्तराखंड लोकसभा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया।

सीएम धामी ने किया उद्घाटन

कार्यक्रम के दौरान सीएम धामी के साथ भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी सहित तमाम भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। बता दें भारतीय जनता पार्टी ने हरिद्वार का लोकसभा कार्यालय हरिद्वार में, पौड़ी का कार्यालय श्रीनगर में, नैनीताल का ऊधमसिंह नगर में, टिहरी लोकसभा का कार्यालय देहरादून में और अल्मोड़ा का कार्यालय अल्मोड़ा शहर में ही बनाया है।