उत्तराखंड की वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी और राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुशीला बलूनी का मंगलवार को निधन हो गया है। बता दें सुशीला बलूनी पिछले कई दिनों से बीमार चल रही थी। राज्य आंदोलनकारी ने अपनी आखिरी सांस मैक्स अस्पताल में ली। जिससे पूरे प्रदेश में शोक की लहर है।
