प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम मंगलवार को देहरादून पहुंचे। इस दौरान मीडिया से बातचीत में प्रदेश प्रभारी ने राज्य में अवैध धार्मिक स्थलों को लेकर सरकार के कदम को बेहतर बताया है।
लैंड जिहाद को बताया बेहतर
प्रदेश प्रभारी ने कहा कि राज्य मे सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जिस तरह अवैध धार्मिक स्थलों को लेकर कार्यवाही का संकल्प जताया है। वह निसंदेह बेहतर और देव भूमि के लिए जरूरी भी है। उन्होंने कहा कि देवभूमि मे अवैध मजार या किसी भी तरह का धार्मिक अतिक्रमण को स्वीकार नही किया जाना चाहिए।
प्रदेश प्रभारी ने कहा कि भाजपा किसी वर्ग या समुदाय के खिलाफ नही है, लेकिन सरकारी, गैर सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर उसे एक साजिश के तहत हड़पने की व्यवस्था के खिलाफ है और जिस तरह सीएम ने सख्त कार्यवाही का ऐलान किया वह बेहतर और प्रशंसा योग्य है। उनके इस निर्णय का आम लोगों मे अच्छा संदेश है और लोग फैसले का स्वागत कर रहे हैं।
धामी सरकार के कड़े नकल कानून की भी सरहनीय बताया
प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने कहा कि केंद्र के सहयोग से राज्य मे डेढ़ लाख करोड़ से अधिक की योजनाएं चल रही है जो राज्य को विकास की दिशा मे तेजी से आगे बढ़ा रही है। धामी सरकार के कड़े नकल कानून को लेकर अन्य राज्य भी इसका अध्यन कर लागू करने को उत्साहित हैं।
राज्य मे पर्यटन की गतिविधियां बढ़ने से रोजगार के खुलेंगे द्वार: प्रदेश प्रभारी
उन्होंने कहा कि राज्य मे पर्यटन की गतिविधियां बढ़ने से रोजगार के द्वार खुलेंगे। निश्चित रूप से उतराखंड पीएम नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के नेतृत्व मे देश के अग्रणी राज्यों मे सुमार होगा।
