मौसम प्रदेशभर में लगातार अपनी करवट बदल रहा है। गुरुवार शाम से ही लगातार बारिश का दौर जारी रहा। जिससे ठिठुरन वापस लौट आई। वहीं मौसम में गुरुवार रात से ही बारिश के साथ साथ ओलावृष्टि देखने को मिली।
बारिश के चलते सेवॉय होटल का पुश्ता गिरा
शुक्रवार को भी तेज बारिश का दौर जारी रहा। बारिश की वजह से शुक्रवार को सेवॉय होटल का पुश्ता गिर गया और मलबे में कई वाहन दब गए। गनीमत रही की हादसे में कोई जनहानि नही हुई। मौसम विभाग की ओर से शनिवार की सुबह भी मौसम का मिजाज ऐसा ही रहने की संभावना है। हालांकि शाम होते होते बारिश से निजात मिलने के आसार हैं।
तेज बारिश– ओलावृष्टि के लिए आरेंज अलर्ट
मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार एक अप्रैल को भी मौसम का मिजाज थोड़ा तल्ख ही रहने वाला है। हालांकि शाम के बाद मौसम साफ रहने के आसार है। एक तारीख के बाद से मौसम साफ ही रहने की संभावना है।
