उत्तराखंड में ब्यूटी पार्लर संचालकों के लिए चेतावनी, कहीं आप भी ना आ जाए राज्य कर विभाग की नजर में

उत्तराखंड राज्य टैक्स डिपार्टमेंट की विशेष अनुसंधान शाखा ने जीएसटी चोरी पर पहली बार ब्यूटी पार्लरों पर छापेमारी कर चार प्रतिष्ठित पार्लर देहरादून, ऋषिकेश, मसूरी में आठ ठिकानों और एक कास्मेटिक सप्लायर के खिलाफ कार्रवाई की गई है। शाखा की प्रारंभिक जांच में लाखों की टैक्स चोरी का अनुमान बताया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार राज्य टैक्स डिपार्टमेंट के उपायुक्त यशपाल सिंह ने बताया कि विभाग को सूचना मिल रही थी कि देहरादून, ऋषिकेश, मसूरी में कई ब्यूटी पार्लर बड़ा कारोबार कर रहे हैं। लेकिन कारोबार के अनुसार टैक्स जमा नहीं कर रहे हैं। इस पर विभाग ने चार प्रतिष्ठित पार्लरों के आठ ठिकानों पर छापा मार कर कार्रवाई की।

लाखों की टैक्स चोरी का अनुमान

ब्यूटी पार्लरों के खिलाफ टैक्स चोरी को लेकर राज्य में यह पहली कार्रवाई हुई है। यशपाल सिंह ने बताया की लाखों की टैक्स चोरी का अनुमान हैं साथ ही ब्यूटी पार्लर सेवाओं पर 18 प्रतिशत जीएसटी निर्धारित है। पार्लर ग्राहकों से पैसे तो लेते हैं। लेकिन जीएसटी बिल नहीं देते हैं। ऐसे पार्लर व सैलूनों पर विभाग की ओर से निगरानी रखी जा रही है। ब्लूटी पार्लरों के जब्त दस्तावेजों की जांच जारी है।