उत्तराखंड के ऋषिकेश में तीन बच्चों की मां का नाबालिग संग प्रेम प्रसंग का मामला इन दिनों खूब चर्चा का विषय बना हुआ है। बता दे तीन बच्चों की मां न बच्चों की मां को एक नाबालिग से प्यार हो गया. दोनों के परिजनों को जब इसकी जानकारी मिली तो दोनों के ही परिजनों ने खूब हंगामा किया। मामला पुलिस चौकी तक जा पहुंचा।
महिला के परिजन महिला को समझाते रहे लेकिन वह किसी की बात सुनने को तैयार न थी. महिला लगातार पुलिस स्टेशन में हंगामा करती रही। जिसके बाद पुलिस ने शांति भंग की धारा में महिला पर कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया. महिला को एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया।
मिली जानकारी के अनुसार, मामला ऋषिकेश के अंतर्गत आने वाली हरिपुरकलां ग्राम सभा का है. यहां की रहने वाली एक शादीशुदा महिला को नाबालिग से प्यार हो गया। महिला तीन बच्चों की मां है। दोनों का प्यार जब परवान चढ़ा, तो उन्होंने साथ जीने-मरने की कसमें खा ली. कुछ समय बाद दोनों के घरवालों को इसका पता चला, तो उन्होंने उन्हें समझाने की कोशिश की।
महिला का पति पहुंचा थाने
घटना बीते मंगलवार की है जब परिजनों ने दोनों को एक साथ बैठे हुए पकड़ लिया। इसके बाद हंगामा शुरू हुआ दोनों पक्ष मौके पर पहुंचे और एक-दूसरे पर आरोप लगाने लगे। महिला का पति और नाबालिग के परिजन रायवाला थाने पहुंचे। महिला नाबालिग से शादी करने पर अड़ गई। उसने कहा कि अगर उसकी शादी नहीं हुई, तो वह खुदकुशी कर लेगी. पुलिस ने किसी तरह उन्हें शांत कराया और समझौता करवाकर वापस भेज दिया ।
शांति भांग की धारा में हुई कार्रवाई
थानाध्यक्ष कुलदीप पंत ने बताया कि समझौता होने के बाद उनके बीच फिर झगड़ा शुरू हो गया। महिला ने फिर हंगामा करना शुरू कर दिया। जिसके बाद महिला के खिलाफ शांति भंग की धारा में कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया। महिला को एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया ।
