नैनीताल में नौवीं कक्षा की 14 साल 10 महीने की छात्रा ने बीडी पांडे जिला अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया। घटना का खुलासा तब हुआ जब उसकी मां उसे सुबह अस्पताल लेकर आई।
अचानक अस्पताल में आरोपी सूरज, जिसने नाबालिग का यौन शोषण किया था, मिठाई बांटते पकड़ा गया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस तुरंत पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार सूरज अल्मोड़ा के शीतलाखेत का रहने वाला है।
करीब दो साल पहले फेसबुक पर उसने छात्रा से संपर्क किया और धीरे-धीरे उसे शिकार बनाया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो ऐक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। अस्पताल में घटना के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया और पूरे दिन यह मामला चर्चा का विषय बना रहा।
