लोहाघाट थाना क्षेत्र के मानेश्वर मे राष्ट्रीय राजमार्ग से 3 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत मझेडा के खेतीगाड़ में घने जंगलों के बीच एक अज्ञात नर कंकाल मिला है। जो की पांच से छह महीने पुराना बताया जा रहा है। वही नर कंकाल मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
घने जंगल में मिला नर कंकाल
ग्राम प्रधान की सूचना पर लोहाघाट थाने के एसएचओ अशोक कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने नर कंकाल को कब्जे में ले लिया है। एसएचओ अशोक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम प्रधान की सूचना पर वह मौके पर पहुंचे। कंकाल 5 से 6 महीना पुराना लग रहा है।
शिनाख्त में जुटी पुलिस
एसएचओ ने बताया कंकाल कपड़ों के आधार पर पुरुष का लग रहा है। उन्होंने कहा नर कंकाल को मोर्चरी लोहाघाट भेज दिया गया है। जल्द ही पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस नर कंकाल की शिनाख्त में जुट गई है। आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी। एसएचओ अशोक कुमार ने बताया कि 72 घंटे के बाद नर कंकाल का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
