बाजपुर की इस नदी से मिले मानव अंग, इलाके में मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

उधामसिंह नगर के बाजपुर में केलाखेड़ा थाना क्षेत्र में रामपुरकाजी नदी में मानव अंग मिलने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने जब नदी में अंग तैरते हुए देखे तो तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है की नदी में में तो टांगे और एक पैर का पंजा तैरता हुआ दिखाई दिया। बताया जा रहा है की गांव की ही एक महिला के कपड़ो से महिला की पहचान हुई है। महिला दो दिन पहले ही अपने घर से गायब बताई जा रही थी।

मौके पर पहुंचे सीओ भूपेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि स्थानीय युवक को पहले एक पैर नदी में तैरता दिखाई दिया। पुलिस टीम ने जब सर्च अभियान शुरू किया तो दो और मानव के अंग नदी में मिले। पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। सर्च अभियान जारी है। मामले को लेकर ग्रामीणों से भी मदद ली जा रही है।