उत्तराखंड में चारधाम यात्रा जल्द ही शुरू होने वाली है। अगर आप इस यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं ये खबर आपके काम की है।
कैसे करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन ?
- उत्तराखंड की चारधाम यात्रा में रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले आपको पर्यटन विभाग की वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद आपको रजिस्टर के आप्शन पर क्लिक करके अपना फोन नंबर, अपने राज्य का नाम, अपना नाम और अन्य जानकारी प्रोवाइड करनी होगी। इन डिटेल्स को फिल करने के बाद आप रजिस्टर कर पाएंगे।
- आप व्हाट्सएप नंबर- 8394833833 पर yatra लिख कर मैसेज करके भी पंजीकरण कर सकते हैं।
- इसके अलावा आप मोबाइल एप touristcarerttarakhand डाउनलोड़ कर भी पंजीकरण कर सकते हैं
- अगर कोई यात्री इन तरीकों से पंजीकरण नहीं कर पा रहे हैं तो वो पर्यटन विभाग ने टोल फ्री नंबर- 0135-1364 पर कॉल करके भी पंजीकरण करवा सकते हैं।
इस दिन खुलेंगे चारों धाम के कपाट
बता दें केदारनाथ धाम के कपाट 10 मई को सुबह 7 बजे खोले जायेंगे। वहीं बदरीनाथ धाम के कपाट 12 मई को ब्रह्ममुहुर्त में सुबह 6 बजे और गंगोत्री धाम के कपाट 10 मई 12:25 पर खोले जाएंगे वहीं यमुनोत्री धाम के कपाट दस मई को 10 बजकर 29 मिनट पर रोहिणी नक्षत्र पर श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे। प्रदेश सरकार ने चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बार भी यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियाें के लिए पंजीकरण करना अनिवार्य रहेगा।
