हल्द्वानी हिंसा : उपद्रवियों के खिलाफ NSA के तहत होगा एक्शन, विपक्ष नहीं सहमत

हल्द्वानी में जिस तरीके से अतिक्रमण हटाने को लेकर उपद्रवियों के द्वारा अतिक्रमण हटाने गई टीम पर हमला किया गया है उसको लेकर धामी सरकार सख्त एक्शन में उपद्रवियों के खिलाफ एक्शन के तहत कार्रवाई करने के मूड में है. आरोपियों के खिलाफ NSA के तहत कार्रवाई की जाएगी. लेकिन उपद्रवियों पर NSA की कार्रवाई को विपक्ष सही नहीं मान रहा है.

विपक्ष नहीं सहमत

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करण महारा का कहना है कि NSA के तहत कार्रवाई ठीक नही है. यह ज्यादातर आंतकवादियो के खिलाफ की जाती है. पर की जाती है।

क्या होता है NSA

NSA यानी नेशनल सिक्योरिटी एक्ट कानून है जिसके तहत यदि किसी व्यक्ति से कोई खास खतरा सामने रहता है, तो उस व्यक्ति को हिरासत में लिया जा सकता है. यदि सरकार को लगता है कि कोई व्यक्ति देश के लिए खतरा है तो उसे गिरफ्तार भी किया जाता है.

धामी सरकार जहां हल्द्वानी की घटनाक्रम को गंभीर मानते हुए सख्त कार्रवाई कर बड़ा संदेश भी देने की कोशिश कर रही है. वहीं विपक्ष इस कार्रवाई को भड़काने वाली बता रहा है हालांकि भाजपा का कहना है कि जो भी कार्रवाई उपद्रवियों पर बनती है वह की जाएगी. किसी भी कीमत पर उपद्रवियों को बख्शा नहीं जाएगा।