आखिरकार कांग्रेस ने उत्तराखंड की हरिद्वार और नैनीताल संसदीय सीट से प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है. बता दें दोनों सीटों पर प्रत्याशियों को लेकर पेंच फंसा हुआ था. शनिवार देर शाम दोनों सीट पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है.
कांग्रेस ने इन नेताओं पर लगाया दांव
कांग्रेस ने चौथी लिस्ट में 46 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं. नैनीताल लोकसभा सीट से प्रकाश जोशी को टिकट दिया है. जबकि हरिद्वार सीट से हरीश रावत के बेटे वीरेंद्र रावत को प्रत्याशी बनाया है.

