देहरादून से पिता-पुत्री के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। कैंट क्षेत्र में सौतेले पिता ने अपनी नाबालिग बेटी को हवस का शिकार बनाया है। पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।
पिता ने नाबालिग को बनाया हवस का शिकार
जानकारी के अनुसार कैंट कोतवाली के इंस्पेक्टर संपूर्णानंद गैरोला ने बताया कि क्षेत्र की एक महिला ने अपने दूसरे पति के खिलाफ तहरीर दी है। महिला ने बताया कि उसका पहले तलाक हो चुका है। वर्तमान में वो अपने दूसरे पति के साथ रहती है। पहले पति से उसकी एक 13 साल की बेटी है। महिला ने बताया कि वो लोगों के घरों में साफ-सफाई का काम करती है।
शिकायत लेकर कोतवाली पहुंची महिला
सोमवार शाम सात बजे जब महिला घर पहुंची तो उसका दूसरा पति बेटी के साथ गलत हरकत कर रहा था। महिला ने अपने पति पर बेटी के साथ मारपीट करने और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो और दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। गिरफ्तार कर लिया है।
