उत्तराखंड के मंगलोर से एक बुजुर्ग महिला अंतिम संस्कार से ठीक पहले ज़िंदा हो गयी। जिसके बाद से आस पास के लोग हैरत में पड़ गए। आपको बताते चले नारसन खुर्द निवासी विनोद की माता ज्ञान देवी जिनके उम्र 102 वर्ष हैं। पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थी। अचानक वृद्ध महिला बेहोश हो गई। जिसके बाद डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित किया।
माँ के मर जाने की खबर सुनने के बाद बेटे के साथ साथ सभी घरवालें और रिश्तेदारों में मातम का माहौल छा गया था। घरवालों ने माता की मृत्यु की खबर रिश्तेदारों को भी दे दी। कुछ ही देर में बुजुर्ग महिला को अंतिम विदाई देने के लिए सभी रिश्तेदार और महल्ले वालों की भीड़ घर में एकत्रित हो गयी।
शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाने ही वाले थे। अचानक उनके शरीर में कुछ हरकत महसूस होने लगी। वही जब उनके शरीर को जोर से हिलाया डुलाया गया। तो उन्होंने आंखें खोल दी। वही बुजुर्ग महिला के होश में आने से कुछ देर पहले चीख-पुकार मची हुई थी, वही अचानक खुशी का माहौल बन गया विनोद का कहना है कि उनकी माता परिवार ही नहीं बल्कि पूरे गांव में सबसे बुजुर्ग महिला है। उनके बेटे नारसन ने बताया कि उनकी माँ के जीवित होने पर पूरा गांव खुशी मना रहा है। होश में आने के बाद उनकी माता पहले की तरह खा पी भी रही है ।
