पानी की गूल में मिला अज्ञात का शव, मचा हड़कंप, मृतक के शिनाख्त में जुटी पुलिस

रामनगर के कानिया गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब करनपुर क्षेत्र में पानी की गूल में दो से तीन दिन पुराना शव पड़ा मिला। घटना की सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। घटना के बाद से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।

बता दें कि रामनगर के कानिया गांव के करनपुर क्षेत्र में क्षेत्र के लोगों को सिंचाई नहर में एक युवक का शव पड़ा मिला। जिसके बाद क्षेत्र में हड़कम मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद सिंचाई गूल से शव को बाहर निकाला। फिलहाल पुलिस मृतक की शिनाख्त के प्रयास कर रही है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है।

मामले की जानकारी देते हुए कोतवाली के एसएसआई यूनुस खान ने बताया कि आज सुबह पुलिस को सिंचाई गूल में करनपुर के पास शव मिलने की सूचना मिली थी। शव की शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे हैं। फिलहाल शव को 72 घंटे तक मोर्चरी में रखा गया है। अगर शिनाख्त नहीं हो पाती है टी उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच की जा रही है।