भगवा पहनकर हरकी पैड़ी में कपल कर रहा था अश्लील शूट, चढ़ा तीर्थ पुरोहितों का पारा

देश में रील का ट्रेंड लगातार बढ़ता जा रहा है जरा से लाइक्स और कमेंट्स के लिए युवा कोई भी हद पार करने को तैयार हैं, कुछ ऐसा ही हरिद्वार से सामने आ रहा है, जहां रील बनाने के लिए एक कपल अश्लील हरकतें करने लगा। इस घटना का पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

क्यों वायरल हो रहा है वीडियो

हरिद्वार के हर की पैड़ी के पास मालवीय दीप पर भगवा कपड़े पहनकर एक युवक युवती रील बनाते दिख रहे हैं वो इस रील में एक दूसरे को गले भी लगा रहे थे, जिसे गंगा सभा अशोभनीय और निंदनीय बता रही है। गंगा सभा का कहना है की भगवा कपड़े पहन कर गंगा घाट में ये सब कर इस कपल ने सनातन धर्म का मजाक उड़ाया है। इससे हिंदू समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।

स्थानीय कर रहे हैं सख्त कार्रवाई की मांग

रील बनाते युवक युवती को देखने के लिए दीप पर काफी भीड़ भी जमा हो गई थी। जैसे ही तीर्थ पुरोहितों को इसकी खबर मिली तो वो मौके पर पहुंच गए और कपल को वहां से भगा दिया लेकिन इस घटना से स्थानीय लोगों में रोष देखने मील रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है की धार्मिक स्थलों पर ऐसी हरकतें करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए ।

गंगा घाटों पर लगेंगे बोर्ड

गंगा सभा का कहना है की इस घटना के बाद सारे गंगा घाटों पर बोर्ड लगा दिए जाएंगे जिसमें साफ लिखा जाएगा की यहां फोटोग्राफी करना और रील बनाना मना है। इसके बाद कोई शख्स ऐसा दिखा जो गंगा घाट पर फोटो खिंच रहा हो या रील बना रहा हो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।