हल्द्वानी में कांग्रेस की जन आक्रोश रैली, राज्य सरकार पर लगाए अनदेखी के आरोप

हल्द्वानी में आज कांग्रेस ने राज्य सरकार के खिलाफ विशाल जन आक्रोश रैली निकली, जिसमें हजारों कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया।

congress

इस रैली में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

congress

रैली की शुरुआत एमबी इंटर कॉलेज से हुई, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए डीएम कैंप कार्यालय की ओर मार्च किया। इस दौरान भारी पुलिस बल भी मौके पर तैनात था।

police

कांग्रेस ने राज्य सरकार और जिला प्रशासन पर विपक्षी विधायकों की अनदेखी का गंभीर आरोप लगाया। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा, “प्रदेश में भ्रष्टाचार अपनी चरम सीमा पर है, और कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। सरकार का इस ओर कोई ध्यान नहीं है।”

रैली के दौरान पुलिस ने डीएम कार्यालय के पास बैरिकेडिंग लगाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास किया, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई। इस बीच, पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई।

कांग्रेस के नेताओं ने बैरिकेडिंग कूदकर जिलाधिकारी कार्यालय में धरने पर बैठने का निर्णय लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी की और एडीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भी भेजा।