पेपर लीक मामले में सीएम धामी का बड़ा बयान, मुझे सीबीआई जाँच से कोई एतराज नहीं

 

पेपर लीक मामले में सीएम धामी ने बड़ा बयान दिया है। प्रदेशभर में विपक्ष और युवा पेपर लीक मामले में सीबीआई जांच की मांग पर अड़े है, ऐसे में सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मामले में सरकार का रुख स्पष्ट कर दिया है।

पेपर लीक मामले में सीबीआई जाँच से मुझे कोई एतराज नहीं – सीएम धामी

सीएम ने कहा कि आयोग की सभी भर्तियां पूरी होने के बाद सीबीआई जांच कराई जाएगी। आगे सीएम धामी ने कहा की मुझे सीबीआई जाँच से कोई एतराज नहीं है। सीबीआई जांच की लगातार मांग कर रहे विपक्ष पर उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली में सीबीआई पर भरोसा नहीं है और उत्तराखंड में सीबीआई की मांग कर रहे हैं। सीएम धामी ने कहा कि न्यायालय भी कह चुका है कि शासन की जांच सही है, बावजूद विपक्ष चाहता है कि युवा सड़क पर प्रदर्शन करें।

बता दे, युवाओं पर 9 फरवरी को लाठी चार्ज के बाद विपक्ष सरकार पर लगातार हमलावर था। जिसके बाद सीएम धामी ने सोमवार को कहा की भर्ती होने के बाद सीबीआई जाँच कराई जाएगी।