उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव एसएस संधू को केंद्र ने सौंपी अहम जिम्मेदारी, आदेश जारी

बीते 31 जनवरी को उत्तराखण्ड के मुख्य सचिव के पद से रिटायर हुए सुखबीर सिंह संधु (सेनि. आईएएस) को केंद्र सरकार ने अहम जिम्मेदारी सौंपी है. केंद्र सरकार में एसएस संधू को लोकपाल के सचिव की जिम्मेदारी है।

केंद्र सरकार ने दी एसएस संधू को अहम जिम्मेदारी


केंद्रीय कैबिनेट की नियुक्ति समिति की मंज़ूरी के बाद आदेश जारी कर दिया गया है। बता दें संधु तक़रीबन ढाई साल उत्तराखण्ड के मुख्य सचिव रहे हैं और इससे पहले वह NHAI के चेयरमैन भी रहे हैं।