भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में राज्यसभा उम्मीदवार के रूप में नामांकन भरा। इस दौरान राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी और भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम भी मौजूद रहे।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भरा नामांकन
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि मैं वरिष्ठ नेतृत्व, राज्य नेतृत्व, सीएम के प्रति आभार व्यक्त करता हूं। मैं पीएम मोदी और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में विकास कार्यों में काम करूंगा। बता दें उत्तराखंड में राज्यसभा की एक सीट के लिए आज नामांकन है। शायद मतदान की जरुरत न पड़े। कांग्रेस की ओर से कोई प्रत्याशी घोषित नहीं किया गया है और संख्याबल भाजपा के पक्ष में है। इसलिए माना जा रहा है कि भाजपा प्रत्याशी महेंद्र भट्ट निर्विरोध राज्यसभा के एमपी निर्वाचित हो जाएंगे।
