बीजेपी ने जारी की युवा मोर्चा जिला अध्यक्षों की सूची, यहाँ पढ़ें पूरी लिस्ट

उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देशों पर युवा मोर्चा जिला अध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। इस बार कई युवाओं को अहम जिम्मेदारी दी गई है। प्रदेश के प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के मुताबिक युवा मोर्चा में एक भी महिला को जिलाध्यक्ष नहीं बनाई गई है जबकि अल्पसंख्यक मोर्चा में एक जिले की कमान महिला को सौंपी गई है।

आशीष रावत और नीरज बिष्ट को प्रदेश उपाध्यक्ष, हिमांशु चमोली को प्रदेश मंत्री, रविंद्र बिष्ट को प्रदेश सह मीडिया प्रभारी व विकास डिमरी को गढ़वाल सह-संयोजक बनाया गया है। अनुसूचित जनजाति मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी में भी 10 नए पदाधिकारी शामिल किए गए हैं। वही ओबीसी मोर्चा में राकेश आर्य को महानगर अध्यक्ष बनाया गया है।

युवा मोर्चा के जिलाध्यक्षों की पूरी लिस्ट

yuva morcha list