कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास का बुधवार को निधन हो गया। कैबिनेट मंत्री ने आखिरी सांस बागेश्वर के जिला अस्पताल में ली।
जानकारी के अनुसार कैबिनेट मंत्री चंदन दास का स्वास्थ्य पिछले कुछ समय से ठीक नही था। जिसके बाद तबियत बिगड़ने पर उन्हें बागेश्वर के जिला अस्पताल ले जाया गया। उपचार के दौरान ही मंत्री चंदन राम दास की मौत हो गई।
तीन दिन का राजकीय अवकाश घोषित
कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास के निधन के बाद राज्य सरकार ने 26 से 28 अप्रैल तक राजकीय अवकाश घोषित कर दिया है। इस बीच सभी जनपदों में सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे।
