उत्तराखंड के इन जिलों में हिमस्खलन की चेतावनी

उत्तराखंड का मौसम पिछले कई दिनों से लगातार करवट बदलता हुआ दिख रहा हैं। इस बीच उत्तराखंड में मौसम से जुडी बड़ी अपडेट सामने आ रही हैं। आपको बता दे अगले 24 घंटे में उत्तराखंड के चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी जिले में 3000 मीटर से ऊपर के क्षेत्रों में हल्की श्रेणी के हिमस्खलन आने की सम्भावना हैं।

डीजीआरई चंडीगढ़ ने यह चेतावनी जारी की है। आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक उत्तराखंड के चार जिलों के 3000 मीटर से ऊपर के क्षेत्रों में हिमस्खलन हो सकता हैं। आपको बता दे डीजीआरआई चंडीगढ़ क्षेत्र विशेष में बर्फबारी, मौसम पर नियमित मॉनिटरिंग करता है। उसके द्वारा उपलब्ध कराए गए तथ्यों के आधार पर दैनिक चेतावनी जारी होती है।