SGRR मेडिकल कॉलेज में धरना प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ बदसलूकी, कर्मचारियों पर आरोप 

श्री गुरु राम राय मेडिकल कॉलेज के बाहर आज दूसरे दिन भी एमबीबीएस के छात्रों का इंटर्नशिप की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन जारी रहा। इस दौरान शाम को कुछ महिलाएं और पुरुष ने मेडिकल छात्रों के साथ बदसलूकी की. साथ ही प्रदर्शन के लिए लगाए गए टेंट को भी फाड़ दिया. वहीं, खींचातानी में कुछ छात्रों को चोटें भी आईं है।

मेडिकल कॉलेज में धरना प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ बदसलूकी

छात्राओं का कहना है कि हम शांति से बैठे थे और अपनी इंटर्नशिप शुरू करने के लिए आवाज उठा रहे थे, लेकिन इसी बीच कुछ बदमाश चाकू लेकर आए और हमारे टेंट को फाड़ दिया. इस दौरान कुछ छात्रों को चोटें भी आई है.

छात्रों का आरोप है कि वे लोग शांतिपूर्वक इंटर्नशिप की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन कुछ लोगों ने वहां आकर उनके साथ बदतमीजी शुरू कर दी है। छात्रों ने महंत इंद्रेश के कर्मचारियों पर लगाया है।

पासआउट होने के बाद भी इंटर्नशिप ना करवाने का मामला

बता दें कि देहरादून के श्री गुरु राम राय मेडिकल कॉलेज के छात्र इंटर्नशिप की मांग को लेकर कॉलेज के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। छात्रों का आरोप है कि मेडिकल कॉलेज उनसे अनावश्यक रूप से फीस की डिमांड कर रहा है। कॉलेज इंटर्नशिप करवाने के नाम पर उनसे 37 लाख रुपए जमा करने के लिए कह रहा हैं। प्रदर्शन कर रहे सभी छात्र साल 2018 बैच के हैं। सभी की पढ़ाई पूरी हो चुकी है और पढ़ाई के दौरान जितनी फीस कहीं गई थी सभी छात्रों ने वह फीस जमा कर दी है।

छात्रों का आरोप है कि मेडिकल कॉलेज प्रशासन उनसे फीस में बढ़ोतरी की बात कहकर सभी छात्रों को 37 लाख रुपए रुपए जमा करने को कहा है। जिसके बाद ही सभी छात्र इंटर्नशिप कर सकते हैं। इसके लिए कॉलेज प्रशासन द्वारा हाईकोर्ट के ऑर्डर को आधार बनाया जा रहा है। ऐसे में पास आउट होने के बाद भी कॉलेज उन्हें इंटर्नशिप नहीं करवा रहा है और फीस जमा करवाने का दबाव बना रहा है। प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना है कि हाईकोर्ट का मामला साल 2017 बैच के छात्रों के साथ चल रहा है. उसमे 2018 का बैच शामिल नहीं है।