यूकेएसएससी पेपर लीक मामले में एसटीएस की टीम ने अभी तक 44 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बता दे रविवार को टीम ने लम्बे समय से फरार चल रहे आरोपी रूपेंद्र जयसवाल को पकड़ने के लिए फुलप्रूफ प्लान बनाया था। एसटीएफ को पता चला था कि वह लखनऊ में अपने नए फ्लैट के गृह प्रवेश की पूजा में आने वाला है। एसटीएफ की टीम ने केशवनगर के इस फ्लैट के बाहर डेरा डाल दिया। जैसे ही रुपेंद्र पूजा से बाहर निकला एसटीएफ ने उसे दबोच लिया।
पेपर लीक मामले में आरोपियों की लगातार पार्टी खुल रही थी। इनमें एक मुख्य चेन सादिक मूसा ने चलाई थी। एसटीएफ ने गैंगस्टर के मुकदमे में सादिक मूसा को गैंग लीडर बनाया था। तभी से रुपेंद्र का नाम सामने आ गया था। लेकिन, तमाम प्रयासों के बाद भी वह एसटीएफ के हत्थे नहीं चढ़ पा रहा था। इस बीच पुलिस को सूचना मिली थी की उसने लखनऊ के केशवनगर में पिछले महीने थ्री बीएचके फ्लैट खरीदा है।
गृह प्रवेश की पूजा के बाद रूपेंद्र को दबोचा
शनिवार को इसकी गृह प्रवेश की पूजा में रुपेंद्र आने वाला है। एसटीएफ के तीन लोग फ्लैट के बाहर खड़े हो गए। करीब तीन घंटे तक पूजा और अन्य कार्यक्रम चले। जैसे ही सब कुछ खत्म हुआ, एसटीएफ की टीम ने रुपेंद्र को गिरफ्तार कर गाड़ी में बैठा लिया।
रुपेंद्र बोला- मूसा ने नहीं दिए पैसे, एसटीएफ को यकीन नहीं
रुपेंद्र ने सादिक मूसा से पांच लाख में पेपर का सौदा किया था। लेकिन, पूछताछ में रुपेंद्र ने एसटीएफ को बताया कि सादिक मूसा ने उसे ये रुपए नहीं दिए। एसटीएफ उसके इन बयानों पर विश्वास नहीं कर रही है। माना जा रहा है यह डील पांच लाख नहीं बल्कि इससे भी ज्यादा में हुई है। इसी पैसे से रूपेंद्र ने यह फ्लैट खरीदा होगा। ऐसे में यह फ्लैट भी एसटीएफ की नजर में आ गया है।
संपत्ति जब्त की होगी कार्यवाही
बता दे की आरोपी रूपेंद्र जयसवाल के खिलाफ 25 हज़ार रूपये का इनाम घोषित किया गया था वही एसटीएफ की टीम आरोपी रूपेंद्र जयसवाल के खिलाफ गैंगस्टर लगाकर उसकी सम्पति जब्त करने की भी कार्यवाही करेगी।
