राज्य में लगातार पेपर लीक के मामलों पर सरकार सख्त रूप अपनाती नजर आ रही हैं। युवाओं के साथ अन्याय ना हो इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सख्त निर्देश पर यूकेपीएससी में AE/JE परीक्षा में हरिद्वार पुलिस की एसआईटी जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया हैं। थाना कनखल पर A E/JE परीक्षा प्रश्न पत्र लीक प्रकरण में 9 लोगो पर धारा 420,409,120B IPC 3/4 सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम, 7/8 भ्रष्टाचार अधिनियम 1988 के अंतर्गत मुक़दमा दर्ज है।
गड़बडी करने वालो को कतई नहीं बख्शा जाएगा – सीएम
सीएम धामी ने कहा की गड़बडी करने वालो को कतई बख्शा नही जायगा इसके लिए सरकार जल्द ही देश का सबसे कड़ा नकल विरोधी कानून लाएगी। ताकि प्रदेश के युवाओं के साथ कोई अन्याय न हो सके।आगे सीएम धामी कहते है की “हमारी सरकार पूरे सिस्टम को सुधारने के लिए कृत्संकल्प है”। यूकेपीएससी की एई और जेई परीक्षाओं में शिकायते मिलने पर तुरंत जांच के आदेश दिए गए थे। जिसके बाद मुकदमा भी पंजीकृत कर लिया गया था।
पेपर लीक मामले में जो भी संलिप्त पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। पहले भी विभिन्न भर्तियों में गड़बडी करने वालों को जेल भेजा गया है। साथ ही राज्य सरकार ऐसी व्यवस्था बना रही है जो कि पूरे पारदर्शी तरीके से भर्ती परीक्षाएं हो सके। वही भर्ती कैलेंडर जारी कर सरकार उसके अनुरूप ही परीक्षाएं आयोजित की जाएगी। ताकि युवाओं को किसी भी तरह की दिक्कतों का सामना ना करना पड़े।
