23 जनवरी को शहीद मेजर दुर्गा मल्ल की स्मृति में होगा डाक टिकट जारी


उत्तराखण्ड राज्य नेपाली भाषा समिति ने आज प्रेसवार्ता कर बताया की आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर अमर शहीद मेजर दुर्गा मल्लजी (आजाद हिंद फौज) की स्मृति में डाक टिकट जारी किया गया है। राज्य नेपाली भाषा समिति एवं सहयोगी संस्थाओं द्वारा 23 जनवरी 2023 को आजाद हिंद फौज के नेता सुभाष चंद्र बोस के जन्मदिवस के अवसर पर अमर शहीद मेजर दुर्गा मल्ल डाक टिकट विमोचन कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। इस डाक टिकट का विमोचन उत्तराखण्ड के राज्यपाल ले० जनरल गुरमीत सिंह के माध्यम से किया जायेगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग, दार्जिलिंग के सांसद राजू बिष्ट, टिहरी लोकसभा सांसद महारानी माला राज्य लक्ष्मी शाह ,उत्तराखण्ड राज्य के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही पतजंलि योगपीठ के आचार्य बालकृष्ण महाराज भी इस अवसर पर अपनी उपस्तिथि दर्ज कराएँगे। आपको बता दे शहीद मेजर दुर्गा मल्ल आजाद हिंद फौज के प्रथम गोर्खा सैनिक थे. जिन्होंने भारत की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी।

प्रेस वार्ता के दौरान मीडिया प्रभारी प्रभा शाह ने बताया की इस अवसर पर शहीद मेजर दुर्गा मल्ल के जीवन पर आधारित लघु नाटिका का मंचन भी किया जायेगा। साथ ही देश के लिए शहीद हुए भारतीय सेना के जाँबाज़ सैनिको की वीर माताओं और वीरता पदक से अलंकृत वीर सैनिकों को भी सम्मानित किया जायेगा।