तीन मुफ्त गैस सिलिंडर को लेकर मंत्री ने की बैठक ,साथ ही दिए अधिकारियों को यह निर्देश

आज प्रदेश की खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मंत्री रेखा आर्या ने सचिवालय में “अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को मुफ्त गैस रिफिल सिलेण्डर” के संबंध में सभी जिलापूर्ति अधिकारियों तथा ऑयल कंपनी के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में रेखा आर्य ने अंत्योदय योजना के बारे में जानकारी ली साथ वही योजना सही तरह से अमल में लाई जाए और पात्र लाभार्थी को ही सब्सिडी का लाभ मिले इसे लेकर समस्त ऑयल कंपनियों को यह निर्देश दिए गए कि अभी तक जिन अंत्योदय कार्ड धारकों के एल.पी.जी आई. डी. की मैपिंग नही की गई है, उसकी मैपिंग कराना सुनिश्चित करें और इसकी रिपोर्ट समस्त जिलापूर्ति अधिकारियों को उपलब्ध कराएं साथ ही तत्पश्चात पूर्ति अधिकारी रिपोर्ट बनाकर निदेशालय स्तर को भी भेजे। वही यह भी निर्देश दिए गए कि राज्य में कितने राशनकार्ड धारकों के गैस कनेक्शन एक्टिव हैं क्या वह गैस ले रहे हैं अथवा नही इसकी पूरी रिपोर्ट मार्च 2023 तक बनाकर विभाग को भेजें।

इस दौरान रेखा आर्य ने यह भी बताया की अभी तक इस योजना के अंतर्गत माह दिसंबर 2022 तक 1 लाख 48 हजार 411 निःशुल्क गैस रिफिल सिलेंडर अंत्योदय कार्ड धारकों को उपलब्ध करा दी गई है , इसके साथ ही सब्सिडी भी उनके खातों में भेजी जा चुकी हैं।वहीं मंत्री रेखा आर्या ने सभी जिलापूर्ति अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि सभी अधिकारी अपने-अपने जनपदों में योजना की जानकारी हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार करें ताकि आमजनमानस को योजना की सही जानकारी प्राप्त हो सके।