गणतंत्र दिवस से पहले ही नई दिल्ली में उत्तराखंड को बड़ी सफलता मिली है. जिससे देशभर में उत्तराखंड का नाम रोशन हुआ है. दरअसल, गणतंत्र दिवस समारोह 2025 के अवसर पर रक्षा मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय रंगशाला शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें उत्तराखंड सहित कई राज्यों के कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी.
राष्ट्रीय रंगशाला शिविर में उत्तराखंड राज्य को द्वितीय स्थान मिला. जिसके बाद रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने उत्तराखंड सूचना विभाग के संयुक्त निदेशक केएस चौहान को ट्राफी सौंपी. इस मौके पर केएस चौहान ने कहा कि श्री बद्री- केदार, गोलू देवता और महासू महाराज की कृपा उत्तराखंड राज्य पर इसी तरह बनी रहे और देश में इसी तरह हमारा राज्य शिखर पर रहे. गणतंत्र दिवस के दिन नई दिल्ली में उत्तराखंड की संस्कृति की झलक भी देखेगी क्योंकि इस बार उत्तराखंड की झांकी का भी चयन किया गया है.
