उत्तराखंड को मिलेगा नया DGP, दिल्ली में हुई DPC, इन अफसरों के नाम आगे

उत्तराखंड को जल्द ही अपना स्थायी डीजीपी मिल सकता है। बीते सोमवार को दिल्ली में डीजीपी के पद पर नियुक्ति के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक (डीपीसी) आयोजित की गई। वर्तमान में आईपीएस अभिनव कुमार प्रभारी पुलिस महानिदेशक के रूप में कार्य कर रहे हैं।

उत्तराखंड को मिलेगा नया DGP

बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी और गृह सचिव शैलेश बगौली शामिल हुए। शासन की ओर से आईपीएस अभिनव कुमार सहित पांच अपर पुलिस महानिदेशक रैंक के अधिकारियों के नाम पैनल में भेजे गए थे।

रेस में इन अफसरों के नाम हैं आगे

डीजीपी की रेस में आईपीएस अभिनव कुमार, दीपम सेठ और पीवी के प्रसाद का नाम सबसे आगे है. जल्द ही इनमें से तीन नामों का चयन कर शासन को यूपीएससी के पास भेजा जाएगा। यह निर्णय पुलिस महकमे के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण होगा.