उत्तराखंड के पांच जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, सावधान रहें

उत्तराखंड में पांच जिलों में आज भारी बारिश की संभावना है. मौसम वैज्ञानिकों ने भारी बारिश का अलर्ट जारी कर सावधानी बरतने की अपील की है.

उत्तराखंड के पांच जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आज 20 अगस्त को राजधानी देहरादून समेत बागेश्वर, चम्पावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में भारी बारिश के आसार हैं. जिसे देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है. बाकी अन्य जिलों में भी तेज बारिश की संभावना है.