उत्तराखंड के चार जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, पढ़ लें लेटेस्ट अपडेट

उत्तराखंड के चार जिलों में आज भारी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी कर संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन की आशंका को देखते हुए सावधानी बरतने की अपील की है.

उत्तराखंड के चार जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आज 18 अगस्त को राज्य के नैनीताल, चंपावत, उधम सिंह नगर और बागेश्वर जिले के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. बाकी, जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है.