कुमाऊं मंडल के पहाड़ों में लगातार हो रही भारी बारिश का असर अब हल्द्वानी में भी देखने को मिल रहा है। गौला नदी का जलस्तर भी अब बढ़ने लगा है। जिसके बाद प्रशासन ने तराई के जिलों को अलर्ट कर दिया है।
बारिश ने बढ़ाया गौला का जल स्तर
बता दें हल्द्वानी के गौला बैराज से 22 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। पहाड़ों में हो रही बारिश से गौला नदी पूरे उफान पर है, जिससे कहीं ना कहीं तराई के क्षेत्रों में खतरा पैदा हो सकता है। भारी बारिश से कुमाऊँ में 2 नेशनल हाइवे, 13 स्टेट हाइवे और 109 ग्रामीण मार्ग बंद है जिन्हें खोलने के लिए लगातार प्रशासन की टीम काम कर रही है।
इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आज चमोली, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल और ऊधम सिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। जबकि देहरादून, हरिद्वार, टिहरी और उत्तरकाशी जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।
