सीएम धामी की कैबिनेट बैठक खत्म, इन प्रस्तावों पर लगी मुहर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में चल रही कैबिनेट बैठक खत्म हो गई है. धामी कैबिनेट में कई प्रस्तावों पर मुहर लगी है.

ऊर्जा और वैकल्पिक ऊर्जा विभाग के तहत 80 नए पदों को भरने को मिली मंजूरी

उत्तराखंड एकीकृत महानगर परिवहन को दी धामी कैबिनेट ने मंजूरी उत्तराखंड के शहरों में परिवहन व्यवस्था को बेहतर करना है मकसद

आवास विकास विभाग के तहत मिनिस्ट्रियल संवर्ग की कोई नियमावली नहीं थी जिसे मंजूरी दी गयी है

वित्त सेवा के तहत प्रमोशन होने के बाद भी होगी ट्रेनिंग. पहले प्रमोशन के बाद नहीं थी ट्रेनिंग की व्यवस्था

वित्त विभाग के तहत कर्मचारियों को नहीं मिलता था बैंक से एक्सीडेंट पर बीमा. लेकिन अब 4 बैंक ने बीमा की कर्मचारियों को दी सुविधा

पर्यटन नीति के तहत जिलों को श्रेणी में बांटा गया था लेकिन अब 10 साल के लिए किया गया श्रेणी में बदलाव

10 साल के लिए होगा एसडीएसी

सहकारिता विभाग के तहत सहकारी समिति में 33 प्रतिशत आरक्षण महिलाओं के लिए किया गया आरक्षित

धामी सरकार ने खाद्य वितरण प्रणाली के तहत 13 पदों को दी मंजूरी

चिकित्सा सेवा नियमावली में किया गया बदलाव बता दें चिकित्सा बोर्ड में 3 पदों को भरने के लिए नियमावली में किया बदलाव

माहासू देवता मास्टर प्लान के तहत विस्थापितों के लिए पुनर्वास नीति को मिली मंजूरी. 16 परिवारों को किया जाएगा विस्थापित

खबर अपडेट हो रही है