Chardham Yatra 2024 : 15 दिन तक VIP दर्शन पर रहेगी रोक, मुख्य सचिव ने भेजा पत्र

चार धाम यात्रा में आम श्रद्धालुओं की सहूलियत को देखते हुए पहले 15 दिन VIP और VVIP दर्शन पर रोक रहेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुमोदन के बाद मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने बुधवार को सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को पत्र भेज सूचित भी कर दिया है इसके साथ ही अपील की गई है कि 10 से 25 मई तक चारों धामों में दर्शन करने से सभी vip लोग बचें।

15 दिन तक VIP दर्शन पर रहेगी रोक

उधर बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष अजेंद्र अजय का कहना है कि ऑनलाइन पंजीकरण माध्यम से श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा हुआ है। जब धाम में श्रद्धालु आएंगे तो ऐसे में वीआईपी मूवमेंट के कारण आम श्रद्धालुओं को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

मुख्य सचिव ने भेजा पत्र

सरकार द्वारा निर्णय लिया गया है पहले पंद्रह दिन में VVIP और VIP से अनुरोध किया गया है कि कपाट खुलने से 15 दिन तक अपना कार्यक्रम ना बनाये ताकि आम श्रद्धालुओं को कठिनाई न हो। इस संदर्भ में मुख्य सचिव की ओर से विभिन्न राज्य के मुख्य सचिव और हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार को भी पत्र भेजा गया है।