Election Update Uttarakhand 2024 : 1 बजे तक 37.33 % हुआ मतदान, यहां पढ़ें अपडेट

उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग जारी है। एक बजे तक प्रदेश में 37.33 प्रतिशत मतदान हुआ है। प्रदेश में आज 83 लाख से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। बता दें कि प्रदेश में कुल 83,37,914 मतदाता हैं। जिसमें से 40,20,038 महिला मतदाता और 43,17,579 पुरूष मतदाता हैं। जबकि 297 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं।

इतना हुआ वोटिंग प्रतिशत

नैनीताल : 40.46 प्रतिशत
टिहरी : 35.29 प्रतिशत
पौड़ी गढ़वाल : 36.60 प्रतिशत
अल्मोड़ा : 32.60 प्रतिशत
हरिद्वार : 39.41 प्रतिशत