UPSC Civil Services 2023 Result: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा (सीएसई) 2023 का परिणाम घोषित कर दिया है। हरिद्वार की अदिति तोमर ने 247वी रैंक हासिल की है। वही पूर्व डीजीपी अशोक कुमार की बेटी कुहू गर्ग ने भी आईपीएस की परीक्षा पास कर ली है।
UPSC Civil Services 2023 Result घोषित
संघ लोक सेवा आयोग ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा (यूपीएससी सीएसई) 2023 के लिए अंतिम परिणाम आज यानी 16 अप्रैल, 2024 को घोषित कर दिया है। लिस्ट में कुल 1016 उम्मीदवारों ने जगह बनाई है। इस साल आदित्य श्रीवास्तव ने पहला स्थान हासिल किया। उसके बाद दूसरे स्थान पर अनिमेष प्रधान और तीसरे स्थान पर डोनुरु अनन्या रेड्डी रहे। पूरी मेरिट सूची यहां देखें
उत्तराखंड की अदिति और कुहू का नाम भी सूची में शामिल
वहीं हरिद्वार की अदिति तोमर ने 247वी रैंक हासिल की है। बता दें अदिति के भाई असिस्टेंट कमिश्नर हैं। वहीं पूर्व डीजीपी अशोक कुमार की बेटी कुहू गर्ग ने भी 178 रैंक हासिल की है। बता दें कुहू बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप खेल चुकी है।
