सताने लगी गर्मी, चढ़ने लगा पारा, 10 तारीख तक ऐसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड में तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। एक तरफ जहां प्रदेश की कुछ जगहों में हल्की बारिश होने से मौसम सुहावना हो उठा है। वहीं प्रदेश की कुछ जगहों में लोग चिलचिलाती गर्मी से परेशान हैं।

इन जिलों में हिमपात के आसार

प्रदेश के मैदानी इलाकों में दिन-भर व्यस्त रहने वाली सड़कें गर्मी के चलते सुनसान होने लगी हैं। इसी बीच मौसम विभाग ने एक राहत भरा पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम की मानें तो 9 और 10 अप्रैल को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में 400 मीटर से ज्यादा ऊंचाई वाली चोटियों में हिमपात होने के आसार हैं और इसका असर मैदानी इलाकों में भी देखने मिल सकता है।

34.8 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान

पिछले दिनों बारिश की वजह से प्रदेश के कुछ इलाकों में फिलहाल मौसम सुहावना बना हुआ है लेकिन मैदानी जिलों देहरादून, हरिद्वार और रुड़की में दिन के समय लोगों को चिलचिलाती गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। बढ़ते तापमान की बात कि जाए तो देहरादून के तापमान में 4 डिग्री तक बढ़ोतरी हुई है और तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

यहां देखें कहा कितना था तापमान

देहरादून का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 18.4 दर्ज किया गया। वहीं पंतनगर का अधिकतम तापमान 36 डिग्री रहा जबकि न्यूनतम तापमान 16.1 दर्ज किया गया। वहीं मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 20.4 रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 10.5 दर्ज किया गया