लोकसभा सामान्य निर्वाचन की तैयारी के बीच लालकुआं विधानसभा में शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव कराए जाने के उद्देश्य से लगातार कार्रवाई की जा रही है।
500 से अधिक शस्त्र जमा किए जमा
सहायक रिटर्निग अधिकारी परितोष वर्मा ने बताया कि आचार संहिता लगने के बाद से अब तक लगभग 20 हजार लीटर कच्ची शराब और 2000 लीटर पक्की शराब जब्त की गई है। 500 से अधिक शस्त्र जमा कर दिए गए हैं। इसके साथ ही 100 से अधिक लोगों पर 107/16 के तहत कार्रवाई की गई है।
98 शिकायतों का किया निस्तारण
इसके अलावा सी विजिल एप के माध्यम से 98 शिकायतों का निस्तारण किया गया है। सहायक रिटर्निग अधिकारी परितोष वर्मा ने बताया कि लगातार कार्रवाई जारी है, सभी से आचार संहिता के नियमों का पालन करने की अपील की जा रही है।
