मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज चंपावत में काली कुमाऊं की प्रसिद्ध खड़ी होली में शामिल हुए। सीएम धामी ने होल्यारों के साथ मिलकर होली के गीत गाए। इस दौरान उन्होंने पहाड़ी ढोल भी बजाया। सीएम ने कहा कि उन्हें पहाड़ की होली से लगाव है।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि खड़ी होली कुमाऊं की एक विशिष्ट पहचान है, जो हमारी देवभूमि की समृद्ध संस्कृति का भी एक अभिन्न अंग है। चम्पावत की देवतुल्य जनता एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं के साथ यह होली राज्य के विकास, राष्ट्रवाद और सुशासन के रंगों से परिपूर्ण है।
लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में भाजपा उत्तराखण्ड की पांचों सीटों पर देवतुल्य जनता के आशीर्वाद से प्रचंड बहुमत के साथ विजय प्राप्त करने जा रही है।
