चुनावी माहौल के बीच केंद्र ने दी उत्तराखंड के पूर्व CS को बड़ी जिम्मेदारी, पढ़ें यहां

चुनावी माहौल के बीच केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव डॉ सुखबीर सिंह संधु को बड़ी जिम्मेदारी दी है। बता दें एसएस संधु को केंद्र सरकार ने भारत के निर्वाचन आयोग (ईसीआई) का चुनाव आयुक्त बनाया है। केंद्र की ओर से इसके आदेश भी जारी हो गए हैं।

कौन हैं एसएस संधु ?

एसएस संधु 1988 बैच के उत्तराखंड कैडर के अधिकारी थे। उन्हें 2021 में उत्तराखंड का मुख्य सचिव बनाया गया था। वह 31 जनवरी 2024 को रिटायर हुए थे। सेवानिवृत्ति के बाद उनके लंबे प्रशासनिक अनुभव को देखते हुए उन्हें लोकपाल कार्यालय में सचिव पद की अहम जिम्मेदारी दी गई थी। अब प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली उच्चस्तरीय समिति ने जिन दो पूर्व आईएएस अफसरों को चुनाव आयुक्त बनाया है, उनमें एक डॉ. संधु हैं। वह उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश और पंजाब में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।