BJP में शामिल हुए मनीष खंडूरी, कल ही दिया था कांग्रेस से इस्तीफा

मनीष खंडूरी शनिवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और प्रदेश प्रभारी दुष्यन्त गौतम की मौजूदगी में मनीष खंडूरी ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की।

बता दें कल ही मनीष खंडूरी ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया था. उसके बाद से ही उनके भाजपा में शामिल होने की अटकले तेज हो गई थी. पूर्व मुख्यमंत्री भुवनचंद खंडूरी के बेटे और पूर्व कांग्रेस नेता मनीष खंडूरी आज भाजपा में शामिल हो गए हैं। जानकारी के लिए बता दें उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रहे रिटायर्ड मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी के बेटे और वर्तमान में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी के भाई हैं। साल 2019 में ही मनीष खंडूरी ने कांग्रेस ज्वाइन की थी।