हल्द्वानी हिंसा में नैनीताल पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है. पुलिस ने 25 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों के कब्जे से सात तमन्चे, 54 जिन्दा कारतूस और थाने से लूटे गए 99 जिन्दा कारतूस भी बरामद किए हैं.
बता दें आठ जनवरी को बनभूलपुरा क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के दौरान उपद्रवियों द्वारा पुलिस, प्रशासन, नगर निगम और मीडिया कर्मियों पर पथराव, आगजनी व गोलीबारी की गई थी. हिंसक घटना में शामिल उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिये एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने विभिन्न टीमों का गठन किया गया।
पुलिस टीमों द्वारा घटनास्थलों के पास के CCTV की मदद से मिले साक्ष्यों के आधार पर घटनास्थलों के आसपास स्थित घरों में दबिश दी गयी. पुलिस ने 25 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है. जिसमें जुनैद पुत्र असलम निवासी बनभूलपुरा को नामजद किया है. आरोपी के कब्जे से एक तमन्चा और 12 जिन्दा कारतूस बरामद किए हैं।
