मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यूसीसी विधेयक सदन में पेश किया। इस दौरान सत्ता पक्ष के विधायकों ने जय श्री राम के नारे लगाए। सदन के पटल पर यूसीसी रखते ही सदन वंदे मातरम और जय श्री राम के नारों से गूंज उठा। बता दें संसदीय कार्यमंत्री सुबोध उनियाल ने सदन के पटल पर राज्य आंदोलकारी प्रवर समिति की रिपोर्ट भी रख दी है।
दो बजे के लिए स्थगित की सदन की कार्यवाही
विधानसभा अध्यक्ष ऋतू खंडूरी भूषण ने सदन की कार्यवाही को दो बजे के लिए स्थगित कर दिया गया है। बता दें यूसीसी बिल को पढ़ने के लिए विधायकों को समय दिया गया। जिसके चलते सदन की कार्यवाही को दो बजे तक के लिए स्थगित किया गया है। दो बजे के बाद यूसीसी पर चर्चा की जाएगी।
