पौड़ी में सीएम धामी के प्रस्तावित दौरे में जिलाधिकारी पर सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए और विपक्ष की खबरों को छापने पर मीडिया पर दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने सूचना विभाग में जमकर हंगामा प्रदर्शन किया।
मशीनरी का दुरूपयोग करने के लगाए आरोप
इस दौरान आक्रोशित कांग्रेसियों ने कहा कि जिलाधिकारी द्वारा सीएम के दौरे को लेकर सरकारी मशीनरी का जमकर दुरुपयोग किया जा रहा है और दुरुप्रयोग की खबरें छापने पर जिला प्रशासन व सूचना विभाग द्वारा पत्रकारों को खबरें नही छापने की धमकियां दी जा रही है। इससे आक्रोशित कांग्रेसी शुक्रवार को जिला सूचना विभाग में आ धमके।
कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
आक्रोशित कांग्रेसियों ने यहां पर जिला सूचना अधिकारी व अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने कहा कि जिला सूचना विभाग पत्रकारों की आवाज दबाने का काम कर रहा है और भाजपा सरकार के लिये काम कर रहा है।
