बजट 2024 पर सीएम धामी ने दिया अपना रिएक्शन, प्रदेश के लिए बताया बेहद महत्वपूर्ण

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को देश का अंतरिम बजट पेश कर दिया है। जिसके बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का रिएक्शन सामने आया है। सीएम धामी ने बजट को लेकर सरहाना की है।

सीएम धामी ने कहा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने भारतवासियों के लिए एक गतिशील एवं विकासोन्मुखी बजट पेश किया है। मुझे पूरा विश्वास है कि वर्ष 2047 तक भारत को आर्थिक महाशक्ति के साथ ही विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में यह अंतरिम बजट नई गति प्रदान करेगा।

सीएम धामी ने कहा यह सर्वस्पर्शी बजट किसानों, महिलाओं, युवाओं और वंचितों के उत्थान में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “आत्मनिर्भर भारत” की संकल्पना को मूर्त स्वरुप देने में सहायक सिद्ध होगा।

सीएम धामी ने कहा समावेशी विकास के साथ ही यह बजट नए भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर, कनेक्टिविटी, कृषि, महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य, पर्यटन जैसे विभिन्न क्षेत्रों को नए आयाम प्रदान करेगा, जिसके द्वारा विकसित भारत 2047 के विजन को सार्थकता मिलेगी।

सीएम धामी ने कहा कि पीएम के कुशल नेतृत्व में महिला हितैषी नीतियों से नौ करोड़ महिलाओं के साथ 83 लाख स्वयं सहायता समूह, महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के साथ ग्रामीण सामाजिक-आर्थिक परिदृश्य को बदल रहे हैं।

लखपति दीदी योजना को विस्तार देते हुए दो करोड़ से बढ़ाकर तीन करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अब तक 1 करोड़ महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं। सीएम ने कहा कि नारी सशक्तिकरण के दृष्टिगत लिया गया यह फैसला अत्यंत अभिनंदनीय है। इस योजना से महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव आने के साथ ही वह आत्मनिर्भर हुई हैं।