उत्तरकाशी के डुण्डा विकास खंड के धोन्तरी मे जल संस्थान एवं जल निगम की बडी लापरवाही सामने आई है. पेयजल विभाग की लापरवाही से पिछले कई महीनों से ग्रामीण पाइप में फंसे दो मृत सांपों के जहरीले पानी पीने को मजबूर थे.
पीएम मोदी की परियोजना को लग रहा पलीता
सरकार पीएम मोदी की महत्वाकांक्षी परियोजना हर घर जल हर घर नल के तहत केंद्र सरकार करोड़ों रुपए पेयजल के संसाधनों पर खर्च कर रही है पर संबंधित विभाग लापरवाही बरत रहा है जिसके चलते पिछले दो सालों से पानी के टैंक के ऊपर ढक्कन तक नही है. खुले टैंक के कारण कई कीड़े मकोड़े टैंक में पानी के साथ जमा हो रहे हैं. जिसके चलते ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं.
जहरीला पानी पीने को मजबूर हैं ग्रामीण
जब आज गांव में पाइप से पानी ब्लॉक हो गया था तो ग्रामीणों ने टैंक का हेड खोला तो उसमें दो मरे हुए सांप मिले
ग्रामीणों का कहना है कि विभाग को लिखित व मौखिक रूप में कई बार कहा था कि टैंक की सफाई कीजिए पर ग्रामीणों की बात विभाग द्वारा हमेशा अनसुनी की जाती रही है.
