गंगोत्री से कांवड़ लेकर लौट रहे यात्री की मौत, ह्रदय गति रुकना बताई जा रही वजह

गंगोत्री से पैदल कांवड़ लेकर लौट रहे कांवड़िए की अचानक तबियत बिगड़ने से मौत हो गई। कांवड़िए की हालत बिगड़ती देख उसके साथी उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद कांवड़िए को जिला अस्पताल रेफर किया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

गंगोत्री से कांवड़ लेकर लौट रहे यात्री की मौत

जानकारी के मुताबिक मृतक कांवड़िए की पहचान समी सिंह भोले (40) निवासी दिल्ली के रूप में हुई है। पांच जुलाई को नौ सदस्यीय दल गंगोत्री पहुंचा था। छह जुलाई को सभी कांवड़िए गंगा जी से कांवड़ भरकर गंगोत्री से केदारनाथ के लिए पैदल रवाना हुए। शुक्रवार सुबह सभी सुक्की टॉप पहुंचे।

ह्रदय गति रुकना बताई जा रही मौत की वजह

सुक्की टॉप पहुंचने के बाद अचानक समी सिंह की तबियत बिगड़ने लगी। तबियत बिगड़ता देख उनके साथी उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कांवड़िए की मौत की वजह ह्रदय गति का रुकना बताया जा रहा है।